पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वाइंट डॉयरेक्टर ने कहा दवा का स्टॉक सही करें

ज्वाइंट डॉयरेक्टर ने कहा- दवा का स्टॉक सही करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाईव्यवस्था अच्छी है, लेकिन यह मेरे निरीक्षण के दौरान ही नहीं हमेशा सही रहनी चाहिए। इससे अस्पताल सफाई को लेकर नहीं अच्छाई के लिए अखबारों की सुर्खियां बने। यह कहना था ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. एचएस बराड का। वह शनिवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण कर रहे थे।

दोपहर 12 बजे पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर ने सबसे पहले पीएमओ कक्ष में डॉ. सुनीता सरदाना और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश सरदाना से बातचीत के दौरान अस्पताल के रिकॉर्ड देखे। फिर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें सर्जिकल वार्ड से होते हुए बर्न वार्ड में सुविधाओं का जायजा लिया। दवा का स्टॉक जानने के लिए वह स्टोर रूम में पहुंचे।

जहां दवाओं की कमी को देखते हुए उन्होंने स्टॉक ठीक करने के निर्देश दिए। वहां से निकलते ही वह प्रसूता वार्ड पहुंचे जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसमें संतोषजनक जवाब मिलने के बाद वे नर्सरी में गए। जहां सबकुछ ठीक पाए जाने के बाद वे पीएमओ की ओर लौटे। उन्होंने एड्स रोगियों की काउंसलिंग इलाज के लिए बनाया गया एआरटी सेंटर के फार्मासिस्ट के खाली रूम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश सरदाना, नर्सिंग अधीक्षक सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

जिला अस्पताल के दवा स्टोर का निरक्षण करते ज्वाइंट डायेरक्टर एचएस बराड।