श्रीगंगानगर. ‘देशमेरा रंगीला..., आज ब्लू है पानी पानी...’ जैसे विभिन्न गीतों पर शनिवार को नन्हें मुन्नों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक छटा बिखेरी। मौका था एचएल काॅन्वेंट स्कूल के पांचवें स्थापना दिवस समारोह \\"उमंग -त्योहारों के संग\\' का।
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने सालसा, डांडिया, बंबू डांस जैसे विभिन्न नृत्य विधाओं के माध्यम से पूरे भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों की झलक प्रस्तुत की। स्टूडेंट्स की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उनके माता-पिता खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे थे। वे खड़े होकर तालियां बजा रहे थे और अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए झूम उठे।
वर्ष भर स्कूल में हुई परीक्षाओं और विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम कैलाश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एडीईओ सुरेंद्र महर्षि आरटीई प्रभारी महेश मीणा थे। इस दौरान एचएल सोसाइटी के चेयरमैन विष्णु, डायरेक्टर संजीव मित्तल के साथ ही विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्य मौजूद थे।