पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने कागज पर भरे कल्पना के रंग

बच्चों ने कागज पर भरे कल्पना के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नन्हेंमुन्ने बच्चों ने शनिवार को कल्पनाओं के रंग कागज पर भरे और सामाजिक बुराइयां दूर करने का संदेश दिया। मौका था स्पैंगल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का। इसमें 60 स्कूलों के 800 से ज्यादा बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्रथम श्रेणी में कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स, दूसरी श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक तीसरी श्रेणी में कक्षा 9वीं से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स को शामिल किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर आकृतियां बनाकर सबका मन माेह लिया।

कार्यक्रम के अतिथि उमेश बंसल, जयपुर के आर्टिस्ट नवल सिंह चौहान तथा बूंदी के आर्टिस्ट रामदेव मीणा थे। निर्णायक विवेक, डॉ. अनिता मित्तल, वीरपालकौर, शीतल मित्तल, सुरूचि अग्रवाल थी। अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

अंत में स्पैंगल के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संस्था के सचिव नितिन अग्रवाल, डायरेक्टर एके पांडेय और अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. स्पैंगल स्कूल में कोलॉज मेकिंग करती छात्राएं चित्र बनाता छात्र।