- Hindi News
- सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक सड़क पर पैचवर्क शुरू
सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक सड़क पर पैचवर्क शुरू
श्रीगंगानगर. बारिशके दौरान टूटी सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक सड़क पर पैचवर्क शनिवार को शुरू किया गया। इसका उद्घाटन सभापति अजय चांडक ने किया।
इस अवसर पर उपसभापति अजय दावड़ा इलाके के लोग मौजूद थे। सभापति ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद शहर में शनिवार से विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। सबसे पहले शहर के सभी इलाकों की सड़कों को दुरुस्त के लिए पैचवर्क किया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए उपसभापति समय-समय पर जाकर निरीक्षण करेंगे और स्थानीय निवासियों से निर्माण कार्यों के बारे में फीडबैक लेंगे।