शिक्षक संघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
श्रीगंगानगर. राजस्थानशिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ढाका के नेतृत्व में राजस्थान शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके पाठक को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शिक्षक कर्मियों की विभिन्न परेशानियों और विसंगतियों को दूर करने की बात कही। इसमें स्थानांतरण के लिए स्थाई नीति बनाने, 2012 में नियुक्त हुए शिक्षकों को स्थाई करने, शिक्षकों की पदोन्नति सहित अन्य कई मांगे की गई। इस दौरान पूनमचंद बिश्नोई, शीशपाल पूनियां और अन्य कई मौजूद थे।
विद्युतकर्मियों की बैठक आज
श्रीगंगानगर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 33 केवी सबस्टेशन शनि मंदिर में आयोजित की जाएगी। महामंत्री बलौर सिंह ने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।