- Hindi News
- वारदात की फिराक में देशी पिस्तौल के साथ युवक पकड़ा
वारदात की फिराक में देशी पिस्तौल के साथ युवक पकड़ा
श्रीगंगानगर| घमूड़वालीमें वारदात की फिराक में सरेआम घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। घमूड़वाली थाने के एसएचओ लक्ष्मणसिंह ने बताया कि शनिवार शाम रूटीन राउंड के दौरान वे लाला माइनर के पास बने शराब ठेके के पास पहुंचे तभी ठेके के बाहर खड़ा एक युवक पुलिस को देख रिडमलसर की ओर भागने लगा। शक होेने पर सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी करने पर उसके पास से एक देशी रिवाल्वर मौके से बरामद किया गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम बींझबायला निवासी सुरेंद्र कुमार मइया बताया है। पुलिस काे शक है कि युवक किसी वारदात के लिए ठेके के पास ठहरा हुआ था।