पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव के उदघोषणा पत्र में सुधार किया जाए : हाईकोर्ट

निकाय चुनाव के उदघोषणा पत्र में सुधार किया जाए : हाईकोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. निकायचुनाव में श्रीगंगानगर से निर्दलीय प्रत्याशी यश मिड्ढा की ओर से दायर याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को उदघोषणा पत्र में संशोधन करने के आदेश दिए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने माना है कि निकाय चुनावों में आवेदन के साथ संलग्न आपराधिक पृष्ठभूमि का उदघोषणा पत्र अधूरा है। उस काॅलम में संपूर्णता का अभाव है। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सही स्थिति प्रस्तुत नहीं कर पाता। यह आदेश न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने सुनाया है। श्रीगंगानगर निवासी यश मिड्ढा ने वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। प्रशासन ने उसका नामांकन खारिज कर दिया था। जिस पर मिड्ढा ने अधिवक्ता संजीत पुरोहित के माध्यम से हाईकोर्ट में नामांकन पत्र खारिज करने को चुनौती दी थी।