डिग्गी में डूबने से श्रमिक मरा
श्रीगंगानगर. हनुमानगढ़जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव अमरपुरा में एक ईंट-भट्टे पर काम करने वाले रामदीन(40 ) की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। साथी श्रमिक सुल्तान ने पुलिस को रिपोर्ट दी। मृतक यूपी के कासगंज जिले का निवासी था। मामले में बताया कि वह बीती रात शराब के नशे में धुत होकर पास की ढाणी में से होकर घर जा रहा था। रास्ते में पानी की डिग्गी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।