चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप
श्रीगंगानगर. महिलाथाने में चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि साल 2013 में पति से अनबन होने पर उसकी 6 वाई में रहने वाले सतीश से जान पहचान हो गई। आरोप है कि जनवरी 2013 में सतीश अपने दोस्त दीपक रहेजा, जोनी रहेजा, वेदप्रकाश के साथ आया और सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।