पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ग्राम सचिवों समेत तीन के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज

दो ग्राम सचिवों समेत तीन के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. मटीलीराठानथाना क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत सचिवों पंचायत प्रसार अधिकारी के खिलाफ मटीलीराठान थाने में मंगलवार को ठगी मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार साधुवाली निवासी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत 3 एच छोटी के सचिव ओमप्रकाश, 3 सी छोटी के सचिव रतन सिंह पंचायत प्रसार अधिकारी गुरतेज सिंह ने गांव में विकास कार्य करवाए जाने के एवज में 1 लाख 45 हजार 914 रुपए की ईंटें लीं थीं, लेकिन भुगतान नहीं किया।