पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5.45 करोड़ की अघोषित आय उजागर

5.45 करोड़ की अघोषित आय उजागर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलामुख्यालय केसरीसिंहपुर में चार समूह की छह फर्मों पर चल रही आयकर सर्वे कार्रवाई मंगलवार दोपहर बाद सभी फर्मों के अघोषित आय समर्पित करने के साथ समाप्त हो गई। विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर तीन केसरीसिंहपुर में तीन-तीन फर्मों पर सोमवार को सर्वे शुरू किया था। सभी फर्मों ने कुल 5.45 करोड़ की अघोषित आय विभाग के समक्ष आयकर के लिए समर्पित की है।

किसनेकितनी समर्पित की आय

>नईधानमंडीस्थित ध्वजाराम-जयदेव ने 1.50 करोड़

>नई धानमंडी स्थित बृजमोहन केसरीसिंहपुर की बग्गूराम लिखमीचंद फर्म ने 1.80 करोड़

>थरेजा हॉस्पिटल ने 80 लाख

>केसरीसिंहपुर स्थित कुंदन ज्वैलर्स किसान ट्रेडर्स ने 1.35 करोड़ कर के लिए समर्पित किए।