पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू: लापरवाही बरतने पर डॉक्टर बर्खास्त

स्वाइन फ्लू: लापरवाही बरतने पर डॉक्टर बर्खास्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | स्वाइनफ्लू के मरीजों के उपचार में लापरवाही करने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। एक डॉक्टर को सेवा कार्यों से बर्खास्त कर दिया गया और एक अन्य को एपीओ किया गया है। इसके अलावा एक यूनिट इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।

राज्यस्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक पनगडि़या की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव जेसी मोहंती ने एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीकांत को बर्खास्त किया, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र चौधरी को एपीओ कर बीकानेर मुख्यालय भेजा गया है। यूनिट एंचार्ज डॉ. पी. एस. पीपलीवाड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

छह और मौत, दो डॉक्टर को स्वाइन फ्लू

प्रदेशमें स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में स्वाइन फ्लू से दो और मौत हो गईं। जबकि दो पॉजिटिव और बढ़ गए। इसके अलावा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में तीन और डूंगरपुर में एक मरीज की मौत हो गई। शेष| पेज 10 (अंदर के पेज भी पढ़ें)

प्रदेशमें इस साल अब तक 112 मौत हो चुकी हैं। एसएमएस अस्पताल के दो रेजीडेंट में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ.राजू कदम और डॉ. मुकेश असवाल में स्वाइन फ्लू के बाद उपचार ले रहे हैं। (अंदरके पेज भी पढ़ें)

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती मरीज।