- Hindi News
- राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष आज से श्रीगंगानगर दौरे पर
राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष आज से श्रीगंगानगर दौरे पर
16 फरवरी से बिना सिलेंडर वाले हर परिवार को चार लीटर केरोसिन
प्रभारी सचिव आज 11 बजे लेंगे जिला परिषद में बैठक
श्रीगंगानगर. 16फरवरी से शुरू हो रहे उपभोक्ता पखवाड़े में बिना गैस सिलेंडर वाले हर परिवार को चार लीटर केरोसिन दिया जाएगा। पहले यह मात्रा तीन लीटर थी। इसके लिए राज्य सरकार ने जिले को 12.66 लाख लीटर केरोसिन दिया है। ईओ संदीप गौड़ ने बताया कि केरोसिन राशन कार्ड पर उसी परिवार को दिया जाएगा, जिसके पास गैस चूल्हे का कनेक्शन नहीं है। किसी भी कार्डधारक को कम केरोसिन मिला तो वह रसद विभाग को सूचना दे सकेगा। रसद विभाग ऐसी शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करेगा। इसी तरह इस बार खाद्य सुरक्षा में शामिल सभी लोगों को पात्रता के दस्तावेज देने होंगे।