- Hindi News
- चार लाख रुपए के साथ तीन सटाेरिए गिरफ्तार
चार लाख रुपए के साथ तीन सटाेरिए गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर| श्रीगंगानगर.
पुलिसनेनई दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगे सट्टे में भुगतान के समय तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 17 हजार रुपए बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक सीओ सिटी राशि डोगरा को मंगलवार शाम जवाहर नगर में गोशाला कॉम्पलेक्स में सटोरियों के जमावड़े की सूचना मिली। इस पर वह जवाहर नगर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों में सी ब्लॉक निवासी भरत बंसल, जी ब्लॉक निवासी कृष्ण कुमार अरोड़ा, जवाहर नगर निवासी नवीन बंसल मौके से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों पर सट्टा लगाया गया था। मंगलवार शाम रुपयों का भुगतान हो रहा था। भरत और कृष्ण भुगतान करने वाले थे। जबकि नवीन और एक अन्य जे ब्लाक निवासी आरोपी रुपए लेने वाले थे। जे ब्लाक निवासी युवक के घर से पुलिस ने 3 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए। जबकि आरोपी भाग निकला। वहीं पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से 97 हजार 70 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।