- Hindi News
- टूटी सड़कों पर 14 से होगा पैचवर्क, लोगों को मिलेगी राहत
टूटी सड़कों पर 14 से होगा पैचवर्क, लोगों को मिलेगी राहत
श्रीगंगानगर. नगरपरिषदकी ओर से शहर में टूटी हुई सड़कों का पैचवर्क 14 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में परिषद आयुक्त ने मंगलवार को निर्माण शाखा को निर्देश जारी किए हैं। इससे शहरवासियों को अब टूटी सड़कों से भी निजात मिल जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगरपरिषद यूआईटी दोनों अपने क्षेत्र में पैचवर्क करवाएंगे। नगरपरिषद आयुक्त करतार सिंह पूनियां ने बताया कि तीन-चार दिन के अंदर सुखाड़िया मार्ग, पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया, जवाहरनगर गोलबाजार आदि इलाकों में पैचवर्क शुरू कर दिया जाएगा।