पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5.45 करोड़ रुपए की अघोषित आय उजागर

5.45 करोड़ रुपए की अघोषित आय उजागर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलामुख्यालय केसरीसिंहपुर में चार समूह की छह फर्मों पर चल रही आयकर सर्वे कार्रवाई मंगलवार दोपहर बाद सभी फर्मों के अघोषित आय समर्पित करने के साथ समाप्त हो गई। विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर तीन केसरीसिंहपुर में तीन-तीन फर्मों पर सोमवार को सर्वे शुरू किया था। अच्छी आय होने के बावजूद आयकर विवरणी में कम आय दिखाने पर विभाग ने इन फर्मों पर सर्वे किया था। सभी फर्मों ने कुल 5.45 करोड़ की अघोषित आय विभाग के समक्ष आयकर के लिए समर्पित की है।

संयुक्त आयकर अधिकारी एनआर कपूर ने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार को सभी छह फर्मों पर एक साथ सर्वे कार्रवाई प्रारंभ की गई थी जहां मंगलवार सुबह 5 बजे तक कार्रवाई जारी रखी गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फर्मों से आय-व्यय संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए। सुबह फर्मों ने कर चोरी करना स्वीकारते हुए अघोषित आय समर्पित करने का निर्णय लिया।

>नई धानमंडी स्थित ध्वजाराम-जयदेव ने 1.50 करोड़

>नई धानमंडी स्थित बृजमोहन केसरीसिंहपुर की बग्गूराम लिखमीचंद फर्म ने 1.80 करोड़

>थरेजा हॉस्पिटल ने 80 लाख

>केसरीसिंहपुर स्थित कुंदन ज्वैलर्स किसान ट्रेडर्स ने 1.35 करोड़ रुपए कर के लिए समर्पित किए।