पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 86 यूनिट रक्त संग्रह

86 यूनिट रक्त संग्रह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. सीआरपीएफमहावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सीआरपीएफ परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 86 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का उद्घाटन आर टीसी जोधपुर के डीआईजी गिरीशकुमार चावला, कमांडेंट सूरज पाल वर्मा 221वीं बटालियन के कमांडेंट दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सीआरपीएफ मेडिकल ऑफिसर रूपेश कुमार साहू, डिप्टी कमांडेंट ओमेंद्र सिंह पूनिया उपस्थित थे। शिविर में एच. रहमान, किशन पूनिया, सुभाष, किशन कुमार सहित समस्त सीआरपीएफ स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। परियोजना निदेशक सत्यनारायण झंवर ने बताया कि तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की मोबाइल टीम के डॉ. माया शंकर, राजाराम, बिरमादेवी किशनाराम ने रक्तसंग्रह किया। संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। अध्यक्ष संजय बैद, बाबूखां, वासुदेव सैन, जितेंद्र नौलखा, श्रीकांत राठी, बंशीधर सोनी दिलीप मिश्रा ने सहयोग किया।

सूरतगढ़. शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।