आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का प्रदर्शन कल
आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का प्रदर्शन कल
श्रीगंगानगर. राजस्थानसंयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ से संबंधित आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ जो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिन आगामी 17 सितंबर को पूरे राजस्थान में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगी। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने बताया कि जब तक इन कार्यकर्ताओं को स्थाई नहीं किया जाता तब तक हरियाणा सरकार की तरह 7500 रुपए मानदेय दिया जाए। इसके लिए 17 को प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।