पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत गोष्ठी आयोजित

संगीत गोष्ठी आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. शास्त्रीयसंगीत केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एक राधा एक मीरा, हरि दर्शन को प्यासी अखियां, राधिके तूने ही बंसी चुराई जैसे गीतों का गायन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण शर्मा ने दी।

पीएनबीने आश्रम में दिए दो कंप्यूटर

श्रीगंगानगर. स्वामीदयानंद मार्ग स्थित पीएनबी शाखा ने मोहनपुरा स्थित विवेक आश्रम में स्कूल के बच्चों के लिए दो कम्प्यूटर दो कम्प्यूटर काउंटर बनवाकर दान किए। शाखा प्रबंधक वीके अरोड़ा ने बताया कि बैंक की सह गतिविधियों के तहत उक्त अनुदान आश्रम के बच्चों को उच्चतर विकास के लिए दिया गया है।

37वांसत्संग कीर्तन समारोह आयोजित

श्रीगंगानगर. अर्जुनचौक स्थित श्री गुरु अर्जुनदास सत्संग भवन में सोमवार को 37वें सत्संग कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु अर्जुनदास ने प्रवचन दिए। हवन और अटूट लंगर का आयोजन किया गया। यह जानकारी सेवादार केवल कृष्ण ने दी।

निबंधप्रतियोगिता का हुआ आयोजन

श्रीगंगानगर. हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में पुरानी आबादी स्थित प्रगति विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं और दसवीं की छात्राओं ने इसमें भाग लिया। वहीं 5वीं तक के बच्चों के लिए कहानी लिखो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 3 की पायल प्रथम और संदीप राठौड़ दूसरे स्थान पर रहे।

हिंदीदिवस पर बच्चों ने किए रंगारंग कार्यक्रम

श्रीगंगानगर. सुखाड़ियासर्किल स्थित आईडीबीआई बैंक परिसर में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में यूआईटी के सचिव ओपी बुनकर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है इस लिए सभी को इसे आगे बढाने के लिए कदम बढाने होंगे। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी को आगे बढ़ाने को लेकर विचार रखे। इस दौरान अरूण सहेलिया, विजेंद्र सिंह अन्य लोग मौजूद थे।

मरुधराग्रामीण बैंक ने मनाया हिंदी दिवस

श्रीगंगानगर. हिंदीदिवस पर गांव नरसिंहपुरा मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए गए। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार झालानी ने बताया कि इ