पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर रही रोडवेज बस से ट्रोला भिड़ा, 4 मरे 20 घायल

श्रीगंगानगर रही रोडवेज बस से ट्रोला भिड़ा, 4 मरे 20 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर .हनुमानगढ़/संगरिया. हनुमानगढ़-संगरियारोड पर नगराना गांव के पास सोमवार शाम 6 बजे राजस्थान रोडवेज की बस ट्रोले में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें चार जनों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का इंजन करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। घायलों को उपचार के लिए हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया। इसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में बस चालक मोहन सिंह निवासी चक एक सी श्रीगंगानगर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर डिपो की बस शाम को बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगराना गांव के पास तेज रफ्तार से रहे ट्रोले ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी के चलते ट्रोला हनुमानगढ़ की ओर जा रही रोडवेज की बस से जा टकराया, जिससे बस में सवार मनजीत कौर निवासी ढालिया गांव, अनसुइया (40) प|ी विनोद शर्मा निवासी डबलीराठान, सादे राम यादव हनुमानगढ़ टाउन की मौत हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रोले का चालक खलासी भी घायल हो गए। बस श्रीगंगानगर डिपो की है। इसमें अधिकांश यात्री बठिंडा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के थे।
संगरिया. संगरिया रोड पर हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन 50 फीट दूर जाकर गिरा। क्रेन से बस को हटाकर जाम खुलवाया गया।