पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों संस्थाएं आपसी सहयोग से करेंगी रामलीला मंचन

दोनों संस्थाएं आपसी सहयोग से करेंगी रामलीला मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़ियासर्किलके निकट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन को लेकर दो संस्थाओं के बीच चल रहा विवाद सोमवार को जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुई बैठक में सुलझ गया। अब दोनों संस्थाएं अापसी सहयोग से रामलीला का आयोजन करेंगी। पिछले कुछ दिनों से रामलीला मैदान पर रामलीला के आयोजन के लिए सनातन धर्म महावीर दल ओम कर्म सेवा न्यास द्वारा प्रशासन से अनुमति मांगे जाने पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। दोनों संस्थाओं की ओर से रामलीला मैदान में बल्ली पूजन किए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा था। इसको देखते हुए एडीएम किरोड़ीलाल मीणा ने रामलीला आयोजन करने वाली दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाई थी।

बैठक में एएसपी मनोज चौधरी ने गत वर्ष दशहरा महोत्सव को लेकर हुए विवाद के लिए ओम कर्म सेवा न्यास के प्रधान दुलीचंद मेघवाल को दोषी बताते हुए इस बार सहमति के प्रयास का एक मौका देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं में सहमति बनती है तो ठीक वरना प्रशासन को जैसा ठीक लगेगा वैसा निर्णय लिया जाएगा। तब चैंबर ऑफ कॉमर्स के बंशीधर जिंदल ने दुलीचंद मेघवाल अन्य सदस्यों से सहमति के प्रयास किए। पहले तो मेघवाल अड़े रहे। फिर उन्होंने सनातन धर्म महावीर दल का सहयोग करने पर सहमति दे दी। उन्होंने रामलीला में मंच पर सनातन धर्म महावीर दल के बैनर के बराबर में ओम कर्म सेवा न्यास का बैनर लगाने की शर्त स्वीकार किए जाने पर सहमति दी। िफर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रशासन की ओर से दिए गए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। बैठक में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ढिढारिया, यूआईटी सचिव ओपी बुनकर, नगरपरिषद आयुक्त प्रहलाद कुमार मीणा, रामगोपाल पांडुसरिया, सीताराम शेरेवाला अशोक मुंजराल भी शामिल थे।

श्रीगंगानगर. रामलीला का आयोजन करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी।