- Hindi News
- सुखाड़िया मार्ग पर जलभराव के खिलाफ लगाया वाद
सुखाड़िया मार्ग पर जलभराव के खिलाफ लगाया वाद
श्रीगंगानगर|4 सितंबरको हुई बरसात से सुखाड़िया सर्किल पर सड़क की स्थिति बिगड़ने और जलभराव से कारोबार प्रभावित होने पर दो व्यापारियों ने कंज्यूमर फोरम में दस्तक दी। सोमवार को लगाए परिवाद में डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. राजेंद्र जैन टाइल्स व्यापारी प्रेम जिंदल ने नगरपरिषद से 80 हजार रुपए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
एडवोकेट ओम यादव के जरिए लगाए वाद के अनुसार दोनों परिवादियों की सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक जाने वाले सुखाड़िया मार्ग पर दुकान है। 4 सितंबर को हुई बरसात से इस रोड पर 3-4 फीट पानी भर गया और बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए। इस समय फिलहाल यहां गंदगी पड़ी है, जिससे बदबू रही है। इससे दोनों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके प्रति नगरपरिषद जिम्मेदार है। परिषद ने समय पर पानी की निकासी नहीं करवाई और ही रोड को दुरुस्त करवाया।
50हजार आर्थिक 30 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति की मांग
परिवादमें डॉ. जैन प्रेम जिंदल ने बताया है कि पानी भरने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ। इससे करीब 50 हजार का आर्थिक नुकसान, 30 हजार मानसिक क्षतिपूर्ति और 11 हजार रुपए परिवाद व्यय दिलाने की मांग की। रोड के पुन: निर्माण और उनकी दुकानों के पीछे छोटी रोड पर खड़ा पानी निकालने के लिए नगरपरिषद को पाबंद करने की मांग की। फोरम ने परिवाद पर रिपोर्ट के लिए 26 सितंबर तारीख निर्धारित की है।