एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल हुई स्थगित
श्रीगंगानगर|पिछले दिनोंहड़ताल के दौरान 108 एंबुलेंस की ईएमआरआई कंपनी द्वारा निकाले गए 16 कर्मचारियों में से 13 को पुन: नौकरी पर रख लिया, इसके बाद श्रीगंगानगर में एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। कंपनी के इस निर्णय से पहले श्रीगंगानगर में एंबुलेंस कर्मी 108 की हड़ताल करने वाले थे। दो माह पहले वेतन बढ़ाने और रुके हुए वेतन भत्तों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बीकानेर में प्रदेशव्यापी हड़ताल की थी। चार दिनों की इस हड़ताल में काफी शोरगुल के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने दखल देकर कंपनी और कर्मियों के बीच समझौता कराया था। इसके बाद कंपनी ने मांगें मान लीं।