- Hindi News
- एबीवीपी ने आरपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका
एबीवीपी ने आरपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका
श्रीगंगानगर| आरएएसप्री और पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2010 रुकने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने आरपीएससी के अध्यक्ष हबीब खान का पुतला फूंका। उनका कहना था कि इन परीक्षाओं में जमकर घोटाले बाजी हुई है, जिस कारण इन परीक्षाओं पर रोक लगाई गई। ऐसे में उन छात्रों का भविष्य भी अंधकार में है जो सालों से इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले छात्र नेता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुतला फूंका। इस दौरान भरत खोथ, अश्वनी खोथ, अमनदीप अन्य छात्र नेता मौजूद थे।