पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 वार्डों के सर्वे में निकले 1718 मकान क्षतिग्रस्त

35 वार्डों के सर्वे में निकले 1718 मकान क्षतिग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| तीनदिन में 35 वार्डों की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 1718 मकानों को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है। अन्य 15 वार्डों का सर्वे अभी किया जा रहा है। सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को मुआवजा देने के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। कुछ दिन पहले शहर में हुई 196 एमएम बारिश आपदा लेकर आई थी। इससे हजारों परिवार घर से बेघर हो गए। किसी का पूरा घर ही ढह गया तो किसी के घर की छत और किसी के घर की दीवारों में दरारें गईं थीं। आलम ये था कि शहर में लोगों को शरण लेने के लिए सरकार द्वारा घोषित राहत शिविर में भी जगह नहीं मिल पा रही थी। जिन्हें जहां छत मिली उन्होंने वहां ही डेरा डाल लिया। इससे पहले 30 वार्डों में 1040 क्षतिग्रस्त मकानों को सर्वे में शामिल किया गया था। वहीं सोमवार शहर के 5 वार्डों का सर्वे कर 678 मकान काे क्षतिग्रस्त में शामिल किए गए हैं।