- Hindi News
- 1 नवंबर से सराय रोहिल्ला ट्रेन का चार्ट श्रीगंगानगर से भी
1 नवंबर से सराय रोहिल्ला ट्रेन का चार्ट श्रीगंगानगर से भी
श्रीगंगानगर| बीकानेर-श्रीगंगानगरदिल्ली सराय रोहिल्ला गाड़ी संख्या 12456 को चार्ट के लिए श्रीगंगानगर रिमोट लोकेशन मिल गई है। यह व्यवस्था आगामी एक नवंबर से प्रभावी होगी। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12456/12455 का बीकानेर तक विस्तार होने के कारण विगत एक सितंबर से इस गाड़ी का चार्ट भी बीकानेर से निकलने लगा है। बीकानेर से रवानगी का समय सायं 5 बजे होने के कारण बीकानेर से इसका चार्ट भी दोपहर 1.30 बजे निकलने के बाद इस गाड़ी की करंट बुकिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। चार्ट निकलने के बाद इस गाड़ी की बुकिंग गाड़ी के अंदर टीटी द्वारा ही की जा सकती है। इस नई व्यवस्था के अन्तर्गत आगामी एक नवंबर से बीकानेर से चार्ट निकलने के बाद देर शाम श्रीगंगानगर से भी इसका चार्ट निकलना शुरू हो जायेगा और श्रीगंगानगर से आगे के स्टेशनों के लिए देर शाम तक करंट बुकिंग करवाई जा सकेगी।