पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वार्टरों की रिपेयरिंग होने से आक्रोश

क्वार्टरों की रिपेयरिंग होने से आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई कर्मियों ने काम का किया बहिष्कार, अनशन शुरू

श्रीगंगानगर| क्वार्टरोंकीरिपेयरिंग होने पर जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को काम का बहिष्कार कर अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले गंगनहर के एसई कार्यालय और फिर कलेक्ट्रेट के सामने धरना भी लगाया। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मी नागपाल के अनुसार क्वार्टरों की हालत पहले ही खस्ता थी। पिछले दिनों ज्यादा बरसात होने पर सिंचाई कर्मियों के 100 से ज्यादा क्वार्टरों की छतों से पानी टपकने लगा है। इसे दुरुस्त करवाने के लिए विभाग को पहले ही सूचना देते हुए आमरण अनशन का नोटिस दे दिया था। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। संघर्ष समिति में शामिल कर्मचारी सुबह एसई केएल जाखड़ अन्य अधिकारियों से मिले। संघर्ष समिति के सदस्यों का आक्रोश था कि अधिकारियों के आवासों की हर वर्ष रिपेयरिंग होती है। रिपेयरिंग बजट का बड़ा हिस्सा अधिकारियों के आवासों पर खर्च कर दिया जाता है।

श्रीगंगानगर. धरने पर बैठे सिंचाई विभाग के कर्मचारी।