- Hindi News
- किराना स्टोर के मालिक से 21 हजार रुपए छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
किराना स्टोर के मालिक से 21 हजार रुपए छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर| पौनेदो महीने पहले सुखाड़िया सर्किल रामलीला मैदान के पास किराना स्टोर ग्रेट डील के मालिक से 21 हजार रुपए छीनकर फरार होने का दूसरा आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ लाडी पंजाब के अबोहर शहर में डीएवी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। कोतवाली पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से पकड़ा है। उसने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए साथी अमरजीत सिंह उर्फ अमर के साथ मिलकर ग्रेट डील के मालिक नारायण गुप्ता से 23 जुलाई की रात को 21 हजार 500 रुपए छीने थे। सुखदीप पंजाब के बहाववाला थाना एरिया के गांव पट्टी सदीक का रहने वाला है।
बस स्टैंड चौकी के एएसआई जयकुमार भादू के अनुसार अब तक हुई पूछताछ में उसने बताया है कि उसे अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी करनी थी और.अमरजीत ने अपनी प्रेमिका को महंगा गिफ्ट देना था। इसके लिए दोनों को रुपयों की जरूरत थी। दोनों का श्रीगंगानगर आना-जाना था। दोनों ने यहां रेकी कर रुपए छीने थे।
दोस्तोंसे रुपए लिए, प्रेमिका ने घर से गहने चोरी किए
पुलिसके अनुसार वारदात के दौरान सुखदीप स्टार्ट बाइक लेकर स्टोर से बाहर खड़ा रहा। अमरजीत ने कैश गिन रहे नारायण से रुपए छीन लिए और भागकर बाइक पर बैठ गया। सुखदीप ने बाइक भगा ली। इसके बाद दोनों ने पंजाब जाकर रुपए बांट लिए। फिर उसने दोस्तों से भी रुपए लिए। आठ अगस्त को वह अपनी प्रेमिका के साथ चंडीगढ़ चला गया। पूछताछ में सुखदीप ने बताया है कि उसकी प्रेमिका ने अपने घर से करीब 30 तोला वजनी सोने के गहने भी चोरी कर लिए थे। दोनों ने चंडीगढ़ में शादी कर ली।
माता-पिताकी इकलौती संतान है आरोपी
सुखदीपसिंह अपने माता पिता की इकलौती संतान है। उसका पिता रिटायर सैन्य कर्मी है। वर्तमान में एक पेट्रोल पंप पर गार्ड है। इससे पहले पुलिस ने सुखदीप के साथी अमरजीत सिंह उर्फ अमर निवासी गांव नूरपुर कृपालके, जिला मुक्तसर को गिरफ्तार किया था।
आरोपी युवक सुखदीप