- Hindi News
- राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता, हनुमानगढ़ की 17 वर्षीय टीम फाइनल में
राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता, हनुमानगढ़ की 17 वर्षीय टीम फाइनल में
अलवर। 59वींराज्य स्तरीय छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे और चौथे स्थान और फाइनल मुकाबले होंगे। वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल सैनी ने बताया कि 17 वर्ष का फाइनल बाड़मेर और हनुमानगढ़ और 19 वर्ष का फाइनल चूरू और जयपुर एकेडमी के बीच होगा।
उन्होंने बताया कि हार्ड लाइन मैच 19 वर्ष में सीकर और श्रीगंगानगर और 17 वर्ष मे नागौर और अजमेर के बीच होंगे। फाइनल मुकाबले नवीन स्कूल मैदान पर सुबह 7.30 बजे शुरू हो जाएंगे। सुबह हुए सुपर लीग मैचों में 19 वर्ष में चूरू बनाम नागौर में चूरू 10-2 से, भीलवाड़ा बनाम सीकर में सीकर 3-15 से, बाड़मेर बनाम जयपुर एकेडमी में जयपुर एकेडमी 13-1 से और जोधपुर बनाम गंगानगर में गंगानगर 10-1 से विजेता रहे। 17 वर्ष में जोधपुर बनाम जयपुर में जयपुर 1-7 से, जयपुर एकेडमी बनाम भीलवाड़ा में जयपुर एकेडमी 16-2 से, अजमेर बनाम बाड़मेर में बाड़मेर की टीम 3-16 से विजेता रही। नागौर और हनुमानगढ़ का मैच 6-6 से बराबरी पर रहा। शाम को खेले गए 19 वर्ष सेमीफाइनल मुकाबले में चूरू सीकर में चूरू 13-6 से जयपुर एकेडमी गंगानगर में जयपुर एकेडमी 15-7 से विजेता रही। 17 वर्ष में बाड़मेर बनाम नागौर में बाड़मेर और अजमेर बनाम हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ टीम विजेता रही। 17 वर्ष में जयपुर अकादमी 5वें, जयपुर छठे, जोधपुर सातवें और भीलवाड़ा आठवें स्थान पर रहे। 19 वर्ष में नागौर पांचवे, बाड़मेर छठे, भीलवाड़ा सातवें और जोधपुर की टीम आठवें स्थान पर रही।
अलवर। राज्य स्तरीयहैंडबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में श्रीगंगानगर और जयपुर एकेडमी टीम की खिलाड़ी छात्राएं।