- Hindi News
- माता िपता की याद में बेटियां बनवा रहीं हैं स्कूल में कमरा
माता-िपता की याद में बेटियां बनवा रहीं हैं स्कूल में कमरा
श्रीगंगानगर. गांवबीरमाना के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में गांव के ही एक समाजसेवी परिवार ने एक कमरा मय बरामदा बनवाने की फैसला किया है। शनिवार को कमरा मय बरामदा बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्य नत्थूराम कलवासिया ने बताया कि गांव की बेटियों ने माता स्व. मोहिनीदेवी पिता स्व. गंगाराम टाक की स्मृति में कमरा मय बरामदा बनाने की घोषणा की थी। सरपंच ओमप्रकाश गेदर, पूर्व सरपंच रामकरण टाक परिजनों ने निर्माण कार्य की नींव रखी।