- Hindi News
- एडवांस टैक्स जमा कराने की अंतिम तारीख कल
एडवांस टैक्स जमा कराने की अंतिम तारीख कल
श्रीगंगानगर| दसहजार रुपए से ज्यादा का सालाना टैक्स देने वाले करदाताओं के लिए अग्रिम कर जमा कराने के लिए अब महज दो दिन शेष बचे हैं। सरकार ने अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तय की है। संयुक्त आयुक्त एनआर कपूर ने बताया कि जिन लोगों का सालाना आयकर 10 हजार या उससे ज्यादा है तो उन्हें 15 दिसंबर तक ऑनलाइन अग्रिम कर जमा कराना होगा।
इनमें ऐसी कंपनियों, जिनके दस्तावेजों की जांच की जाती है। उन्हें आयकर ई-भुगतान से ही करना होगा। बाकी करदाता 30 बैंकों की नेट बैंकिंग सुविधा अथवा बैंक में जाकर चालान भरकर भी कर जमा करा सकते हैं। आवेदन में करदाता को पैन नंबर लिखना अनिवार्य है।