पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी आर्डर लेने के लिए कारोबारी बना खाद्य विभाग का अफसर

सरकारी आर्डर लेने के लिए कारोबारी बना खाद्य विभाग का अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषा और अफसर के पदनाम से हुआ शक

शहरकेएक कारोबारी ने रसद विभाग से गेहूं उठाव का आर्डर लेने के लिए पहले तो स्वयं ही फर्जी आदेश तैयार किए। फिर वह आर्डर लेकर रसद विभाग के पास भी पहुंच गया। शक होने पर रसद विभाग ने लैटर की जांच की तो फर्जी लैटर की पोल खुल गई। अब रसद विभाग ने खाद्य विभाग के आला अधिकारियों के आदेश पर कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया है।

डीएसओ हरभजनसिंह ने बताया कि शहर में श्रीमन नारायण रोलर फ्लोर मिल का प्रतिनिधि रवि गोल्यान कई दिन पहले एक आदेश लेकर आया था, जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग और नागरिक मामले लिखा था। नीचे शासन सचिव के हस्ताक्षर थे और आदेशों में लिखा था कि रवि गोल्यान ने खाद्य मंत्री को सौंपा है। इसकी पालना में गोल्यान से अनुबंध किया जाए और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं उठाव का ठेका उसे दे दिया जाए। आदेश देखकर अधिकारियों का माथा ठनका। उन्होंने पत्र को मुख्यालय के आला अधिकारियों के पास भेजकर हकीकत जानी। आला अधिकारियाें ने कहा कि ऐसा कोई आदेश मुख्यालय से जारी नहीं हुआ है। उन्होंने यह पत्र लिखने वाले कारोबारी के खिलाफ एफआईआर कराने के भी आदेश दिए। अब एक-दो दिन में विभाग कारोबारी के खिलाफ एफआईआर कराएगा। उन्होंने बताया कि कारोबारी को बुलाकर पूछताछ की गई थी, लेकिन वह आदेश के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।