सरसों खल टूटी, तिल पपड़ी डली में तेजी
सॉल्वेंटप्लांटों की मांग घटने से स्थानीय पशु आहार बाजार में शनिवार को सरसों खल 1950 रुपए प्रति क्विंटल पर और टूट गई, जबकि उत्पादन कम होने से लाल तिल पपड़ी एवं डली में 200-200 रुपए की मजबूती दर्ज की गई। इसी प्रकार दो सप्ताह के दौरान बिनौला खल के भाव 150 रुपए उछलकर 1650 से 2050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। जयपुर मंडी में तिल पपड़ी 2450 रुपए एवं डली 3000 रुपए प्रति क्विंटल बेची जा रही थी। स्टॉक तंगी के चलते कल्याण बिनौला 100 रुपए की तेजी लेकर 3200 रुपए तथा गंगानगर का देशी बिनौला 2600 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे :- पशु आहार : सरसों खल प्लांट 1950, ग्वाला 1625, समृद्धि 1500, समृद्धि गोल्ड 1550, एस्सार मलाई 1620, आशीर्वाद गोल्ड 1675, टैगोर गोल्ड 1590, श्रीगोविंद भोग 1600, बिनौला खल 1650 से 2050, चना चूरी 1950, चना छिलका 1450, ग्वार कोरमा 1525, लाल तिल पपड़ी 2450, लाल तिल डली 3000 रुपए प्रति क्विंटल।