पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों में 15 दिन चलेंगे अतिरिक्त कोच

ट्रेनों में 15 दिन चलेंगे अतिरिक्त कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमसऔर सर्दी की छुटि्टयों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर से चलने वाली चार ट्रेनों में 15 दिनों तक एक-एक सैकंड एसी का एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम रजनीशकुमार ने बताया कि बीकानेर-दादर एक्सप्रेस (12489/12490) में 16 से 31 दिसंबर तक, बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में (12495/12496) में 18 दिसंबर से दो जनवरी 2015 तक अतिरिक्त काेच लगाया जाएगा। बीकानेर-बांद्रा (22473/22474) में 22 से 30 दिसंबर तक और बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस (14709/14710) में 21 से 31 दिसंबर तक अतिरिक्त सैकंड एसी कोच लगाया जाएगा।

बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला में आज सैकंड कम थर्ड एसी कोच लगेगा

रेलप्रशासन ने यात्री भार को देखते हुए 14 दिसंबर को दिल्ली-सराय रोहिल्ला गाड़ी (12458) में एक सैकंड मय थर्ड एसी अतिरिक्त काेच लगाने का निर्णय लिया है। एक अतिरिक्त कोच लगने से 56 यात्रियों को राहत मिलेगी। इसमें 24 बर्थ मिलेगी। थर्ड एसी की 32 बर्थ मिलेगी। इससे गुडगांव, लुहारु, रेवाड़ी, चूरू रतनगढ़ के यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं 13 को एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।

बीकानेरसे नई ट्रेनें चलाने और यात्री सुविधाओं पर मंथन

बीकानेर|बीकानेर मंडल के रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा और बीकानेर से नई ट्रेनें चलाने के मुद्दे को लेकर हुई डीआरयूसीसी की बैठक में विचार-मंथन हुआ। मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक के सामने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में 11 सूत्री मांगों पर मंथन किया गया। समिति सदस्यों ने बीकानेर से अमृतसर वाया लुधियाना, बीकानेर से उदयपुर वाया अजमेर, बीकानेर से हरिद्वार साप्ताहिक होली-डे स्पेशल फिर से चलाने का सुझाव रखा। इसके अलावा बीकानेर से वलसाड साप्ताहिक होली-डे स्पेशल, बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला, बीकानेर से जयपुर के मध्य चलने वाली इंटरसिटी गाड़ी के समय में बदलाव, बीकानेर से श्रीगंगानगर के बीच स्लीपर कोच में सिटिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।