- Hindi News
- राजस्थान में सबसे ठंडा श्रीगंगानगर, हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
राजस्थान में सबसे ठंडा श्रीगंगानगर, हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
श्रीगंगानगर. बच्चे को टोपी पहनाकर सर्दी से बचाव करती महिला।
नगर संवाददाता|श्रीगंगानगर/सूरतगढ़
हिमाचलप्रदेशमें शनिवार को हुई बर्फबारी का असर श्रीगंगानगर में भी देखने को मिला। यहां दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। इसका असर यह रहा कि शहर का दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पूरे राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे ठंडा जिला रहा। लोगों के लिए सावधानी बरतने की बात यह है कि अगले दो दिन में बूंदाबांदी हो सकती है और ठंड यूं ही बरकरार रह सकती है।
श्रीगंगानगर शहर में सुबह से आसमान में बादलवाही रही। सुबह से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जो दोपहर और शाम होते-होते तेज हो गई। शाम को तो हालत यह हो गई कि घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया। जो लोग घरों में थे। वे रजाई-कंबल में दुबके रहे और जो घरों के बाहर भी गए। वे टोपी-मफलर और दस्ताने पहनकर निकले। बादलों के बीच हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पाई। ठंड के कारण शाम को पार्कों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का दिन का तापमान 19.7 डिग्री रहा, जो प्रदेशभर में सबसे कम है। रात का तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 14 15 दिसंबर को बादलवाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने अचानक ठंड बढ़ने का कारण बर्फबारी के कारण उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं को बताया है।
कोहरेकी दस्तक, बार्डर पर हाईअलर्ट
इसबीच, गांवों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। शनिवार को सीमा से सटे कई गांवों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते बीएसएफ ने बार्डर पर हाई अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील चौकियों पर जवान बढ़ाए गए हैं। जवानों को तारबंदी के आसपास और ज्यादा सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
श्योपुराकस्सी|क्षेत्रमें ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। क्षेत्र में दो दिनों से उत्तरी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। शाम के समय लोग अलाव जलाकर शरीर को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आने पर किसान वर्ग मायूस था। लेकिन अब ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरों पर खुशी है। किसानों का कहना है