पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का वसुंधरा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस का वसुंधरा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेशनिवार को वसुंधरा सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन भाजपा शासन की पहली वर्षगांठ पर किया। कई पदाधिकारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांध रखी थी। इससे पहले कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और सभा की। सभा के बाद कार्यकर्ता शहर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जैसे ही भीड़ ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोका। बाद में एडीएम सिटी किरोड़ी लाल मीणा बाहर आए। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम का राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है, इसके साथ ही जिले की समस्याएं हल करवाने की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में हुई सभा को पूर्व मंत्री गंगाजल मील, प्रदेश सचिव हरजिंद्र बराड़, सुशील आसोपा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, नगरपरिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू ने विचार व्यक्त किए।