- Hindi News
- दो यूनिवर्सिटी खोलिए, जरूरत पड़ी तो पूरी लागत दूंगा
दो यूनिवर्सिटी खोलिए, जरूरत पड़ी तो पूरी लागत दूंगा
उद्योगपतिबीडीअग्रवाल ने राज्य सरकार को श्रीगंगानगर में हॉर्टिकल्चर और हनुमानगढ़ में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव भेजे हैं।
कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे प्रस्तावों में उन्होंने बताया है कि वे दोनों यूनिवर्सिटीज के लिए निर्माण लागत का 40 से 50 प्रतिशत देंगे। साथ ही सहमति दी है कि अगर सरकार 50 से 60 प्रतिशत तक हिस्सा राशि नहीं दे सकती तो वे पूरी लागत वहन करने को तैयार हैं। प्रस्ताव में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पर अधिकतम 300 करोड़ और हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी पर अधिकतम 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर यूनिवर्सिटी बनाने की स्वीकृति देती है तो वे 500 करोड़ रुपए करने के लिए तैयार हैं। पीपीपी मोड में श्रीगंगानगर में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का नाम कामिनी जिंदल गवर्नमेंट हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी और हनुमानगढ़ में विमला जिंदल गवर्नमेंट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रखने की शर्त रखी है।
सेमएरिया में फसलों पर हो सकेगा शोध: हनुमानगढ़में यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव में भाखड़ा, इंदिरा नहर, घग्घर नदी से सिंचाई और बारानी जमीन होने की वजह से हर तरह की फसलों पर अनुसंधान के लिए उपयुक्त बताया गया है। शेष| पेज 13
प्रस्तावके अनुसार जिले में कपास, नरमा, धान जैसी ज्यादा पानी और ग्वार, मूंग, मोठ जैसी कम पानी वाली फसलें होती है। सेम एरिया की क्षारीय मिट्टी में होने वाली फसलों पर भी शोध किया जा सकता है। इससे कृषि प्रधान हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के किसानों को फायदा मिलेगा। इसके अनुसार इसके एआरएस के सब सेंटर, कृषि विभाग के ग्राह्य परीक्षण केंद्र (एटीएस)और नगर परिषद की 150 हेक्टेयर और वन विभाग के फार्म की एक हजार हेक्टेयर कुल 1150 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है।
पहले मेडिकल कॉलेज के लिए 215 करोड़ रुपए का एमओयू किया
बीडी अग्रवाल ने दोनों प्रस्तावों में यूनिवर्सिटीज के लिए लागत का 10 प्रतिशत यानी 50 करोड़ रुपए बैंक गारंटी देने पर सहमति जताई है। इससे पहले अग्रवाल ने श्रीगंगानगर में 215 करोड़ रुपए से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बनाकर देने का एमओयू राज्य सरकार से किया हुआ है। इसकी 21 करोड़ रुपए बैंक गारंटी दी हुई है। उन्होंने श्रीगंगानगर में पानी निकासी योजना के लिए नगर परिषद को 10 करोड़ रुपए भी दिए थे।