- Hindi News
- बिजली बिल देरी से बंटे, अंतिम तिथि 24 तक बढ़ाई
बिजली बिल देरी से बंटे, अंतिम तिथि 24 तक बढ़ाई
पुरानीआबादीमें बिजली के बिल देरी से बांटने और उपभोक्ताओं में रोष को देखते हुए भुगतान की अंतिम तिथि 22 की बजाय 24 सितंबर कर दी है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार 22 सितंबर के बाद की अंतिम तिथियों को यथावत रखा गया है, उनमें परिवर्तन नहीं किया गया। पुरानी आबादी के सहायक राजस्व अधिकारी धमेंद्र लीला ने बताया कि लोगों को परेशानी हो इसके लिए शनिवार को भी सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक बिलिंग काउंटर खोला जाता है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को बिल पहुंचाने की जिम्मेदारी ठेकेदार के कर्मचारियों की है। इस कारण कई बार लापरवाही के चलते बिल पहुंचने में देरी हो जाती है। इस बार ही ऐसा ही हुआ।