सरपंच की मोहर बनवाई, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर. फर्जीमोहर बनाने के आरोप में जवाहर नगर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चक महारजका की सरपंच शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रेमसिंह दर्शनसिंह ने उनके नाम पद की फर्जी मोहर बना ली। आरोपी उस मोहर का प्रयोग फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए कर सकते हैं।