- Hindi News
- नहर में गिरे बाइक सवार दो जनों को ग्रामीणों ने बचाया
नहर में गिरे बाइक सवार दो जनों को ग्रामीणों ने बचाया
श्रीगंगानगर| चूनावढ़थाना क्षेत्र स्थित नेतेवाला हेड के पास से गुजर रही नहर में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो जने गिर गए। दोनों व्यक्तियों को ग्रामीणों ने नहर से निकाला। बाद में घायलों को 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन का मुकेश गणगौर नगर का प्रेमदास बाइक पर जा रहे थे। अचानक गड्ढा आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में पानी कम होने से दोनों बाल-बाल बच गए।