पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद जेईन की एसीबी में शिकायत

नगर परिषद जेईन की एसीबी में शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| वार्डनंबर चार के पार्षद ने नगर परिषद के जेईएन सरदूलसिंह की एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई है। विभाग ने शिकायत का सत्यापन करवाना शुरू कर दिया है। पार्षद हरजीत सिंह सोनी का आरोप है कि वार्ड में 14 लाख 50 हजार रुपए का काम होना था। जेईएन ने साढ़े चार लाख रुपए की लागत से सड़क का काम करवा दिया। शेष राशि का बिल अधिकारियों से साइन करवाकर तैयार कर लिया है, जबकि शेष राशि का काम वार्ड में हुआ ही नहीं। ऐसे में जेईएन कभी भी दस लाख रुपए का बिल नगर परिषद से पास करवा सकता है।