पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भगत सिंह जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. भगतसिंह जयंती के अवसर पर शहीदे आजम भगतसिंह यूथ क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अध्यक्ष हरप्रीत भुल्लर ने बताया कि 27 सितंबर पौधारोपण होगा और 28 को भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।

काव्यगोष्ठी कल

श्रीगंगानगर. गंगानगरकला मंच के तत्वावधान में जवाहर नगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में 21 सितंबर को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मंच के मनीराम सेतिया ने बताया सुबह 9:30 से कार्यक्रम का आयोजन होगा।

टेलीफोनएक्सचेंज समिति की आमसभा कल

श्रीगंगानगर. टेलीफोनएक्सचेंज कर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड की आम सभा 21 सितंबर को सुबह 10 बजे टेलीफोन एक्सचेंज भवन में होगी।

अंधविद्यालयमें प्रवचन कल

श्रीगंगानगर. अंधविद्यालयमें 21 सितंबर को 11:15 बजे से प्रवचन होंगे। दुग्ध सेवा समिति के सदस्य महेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि इसके बाद अंध विद्यालय के मूक बधिर छात्रों के लिए लंगर का आयोजन होगा।

रक्तत्वचा जांच शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर. राष्ट्रीयसेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ, रेजरिंग , युवा विकास केंद्र स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चौ.बल्लूराम गोदारा कॉलेज में एक दिवसीय रक्त त्वचा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ.पंकज अग्रवाल और डॉ.पल्लव ने टीम के साथ सेवाएं प्रदान की। इस दौरान रासेयो की डॉ.ऋचा, संगीता, डॉ.पूनम, डॉ.रजनी शर्मा, स्वास्थ्य समिति की डॉ.रेखा बेखाल और युवा विकास केंद्र के प्रभारी डॉ.श्यामलाल के साथ कॉलेज की प्राचार्य विजयलक्ष्मी महेंद्रा आदि मौजूद रहीं।