पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में सदस्य बनाने और भाजपा में लॉबिंग की होड़

कांग्रेस में सदस्य बनाने और भाजपा में लॉबिंग की होड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस: एक नेता के अढ़ाई हजार सदस्यता फार्म की कॉपियां लाने की चर्चा

कांग्रेसमें शिगूफा छिड़ा हुआ है कि सदस्यता अभियान में जो ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगा, वार्ड में उसे प्रत्याशी बनाए जाने की प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पास सदस्यता के फॉर्म की कॉपियां लेने के लिए दावेदार आने लगे हैं। एक नेता ने तो अढ़ाई हजार कॉपियों की मांग कर ली। डीसीसी से कॉपियां नहीं मिलने पर पीसीसी से कॉपियां मंगवाने की चर्चा है। हर कॉपी में 25 फॉर्म होने के लिहाज से इस नेता को 62 हजार 500 सदस्य बनाने पड़ेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा के अनुसार पार्षद का चुनाव लड़ने के दावेदार सदस्यता अभियान की कॉपियां लेने रहे हैं। हर दावेदार 25-30 कॉपियों की मांग करता है। डीसीसी अपने स्तर पर दावेदारों की स्थिति का फीडबैक ले रही है।

भाजपा:मंडल स्तर पर 380 फॉर्म जमा हुए

भाजपामें मंडल स्तर पर टिकट की मांग के लिए 380 दावेदारों ने आवेदन जमा करवाए हैं। मंडल अध्यक्ष अनिल बहल के अनुसार कई वार्डों में तो 10 से ज्यादा दावेदार भी हैं। लगभग इतने ही फार्म जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल के पास जमा हुए हैं। दावेदार जयपुर जाकर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। केंद्र राज्य में सरकार होने की वजह से भाजपा में दावेदारों की संख्या ज्यादा है। वार्डों में गोपनीय सर्वे कराने की चर्चा भी है।

जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल के अनुसार अगले दिनों में नगर परिषद चुनाव के लिए प्रभारी लगा दिए जाएंगे। फिर चुनाव कमेटी बनेगी, जो हर वार्ड के दावेदारों के नामों में से तीन-तीन का पैनल बनेगा। फिर टिकट फाइनल होगी।