पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल संवाददाता | श्रीगंगानगर

खेल संवाददाता | श्रीगंगानगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन

सुमितखत्री रणजी में 5 वन-डे, एक टेस्ट और 4 टी-20 मैच की टीम के सदस्य रह चुके हैं। लेफ्ट आर्म गेंदबाज सुमित ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने सेंट्रल जोन की टीम में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जूनियर क्रिकेट में 158 विकेट लिए 25640 रन बना चुके हैं। राजस्थान रणजी टीम के चयन के लिए चल रही कॉल्विन शील्ड में खेल रहे हैं। चार मैचों में उन्होंने 17 विकेट लेकर 28 रन दिए।


खेल संवाददाता | श्रीगंगानगर

रणजीआईपीएल-1 खेल चुके लेफ्ट आर्म बॉलर सुमित खत्री का कहना है कि वे अब खेल तकनीक और फिटनेस दोनों पर विशेष ध्यान दे रहा हूं। उम्मीद है कि इस बार फिर से राजस्थान की रणजी टीम में सेलेक्शन हो जाएगा।

जयपुर निवासी 27 वर्षीय सुमित राज्यस्तरीय कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता में खेलने श्रीगंगानगर आए हुए हैं। उन्होंने भास्कर को बताया कि 2006 में रणजी ट्रॉफी खेलने के बाद उनका चयन अंडर-19 वर्ल्ड कप के कैंप में हुआ और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसके चलते उनका चयन आईपीएल-1 में राजस्थान रॉयल्स की 16 सदस्यीय टीम में हो गया था। उन्होंने बताया एक बार 11 सदस्यीय टीम में भी शामिल रहे। इसके बाद 2007 से 2010 तक रणजी टीम का सदस्य रहा। फिर 2012 में राजस्थान की रणजी टीम की तरफ से खेले लेकिन फिटनेस पर ही ध्यान दिया और भारतीय टीम में चयन से वंचित हो गए।