- Hindi News
- कॉलेज में छात्राओं ने सीखे सुरक्षित ड्राइविंग के गुर
कॉलेज में छात्राओं ने सीखे सुरक्षित ड्राइविंग के गुर
श्रीगंगानगर. गाड़ीचलाते समय जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए हमेशा टैफिक नियमों को ध्यान में रखते हुए ही वाहन चलाना चाहिए। यह बात शुक्रवार को चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महिला सेफ्टी राइडिंग कार्यशाला के दौरान छात्राओं को बताई गई। इसके बाद एक प्राइवेट कंपनी के प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को वाहन चलाने की बारीकियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें हेलमेट और इसकी अनिवार्यता के विषय में भी अवगत कराया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.विजय लक्ष्मी महेंद्रा, ड्राइविंग स्कूल के मैनेजर गिरीश शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ.तौफिक हुसैन मौजूद थे।