पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जस्सा सिंह मार्ग को चौड़ा नहीं करने की मांग, एडीएम को ज्ञापन सौंपा

जस्सा सिंह मार्ग को चौड़ा नहीं करने की मांग, एडीएम को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जस्सासिंहमार्ग की यथास्थिति रखे जाने की मांग पर लोगों ने शुक्रवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने मांग की कि इस मार्ग को और चौड़ा नहीं किया जाए। ज्ञापन में बताया कि 1980 से लोग इस मार्ग के दोनों ओर रह रहे हैं। सभी भूखंडों पर आवासीय मकानों के साथ पानी-बिजली के कनेक्शन भी हैं। वहीं नगरपरिषद द्वारा सड़कों का निर्माण कर स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गई। इस मार्ग की 40 फीट चौड़ाई ही निर्धारित थी, लेकिन यूआईटी के मास्टर प्लान ने इस मार्ग को 80 फीट चौड़ा लिया है। इसके वजह से मार्ग पर बसे ज्यादातर लोग बेघर हो जाएंगें। लोगों ने आग्रह किया किया इस मार्ग को चौड़ा ना किया जाए। एडीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल में नगरपरिषद उपसभापति अजय दावड़ा, रामप्रसाद, खैराती लाल, गोमती देवी, कश्मीर सिंह, सुखविंद्र कौर, जगदीप सिंह निर्मल कटारिया सहित अन्य नागरिकगण भी शामिल थे।