- Hindi News
- मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सरकारी आदेश की प्रतीक्षा
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सरकारी आदेश की प्रतीक्षा
मेडिकलकॉलेजके निर्माण को लेकर शुक्रवार को निर्माण समिति और नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण में सरकार की अनदेखी से देरी हो रही है। इसके लिए समिति के स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। महज राज्य सरकार के आदेश की प्रतीक्षा है। सेठ मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के भवन में हुई बैठक में निर्माण में देरी पर नागरिकों ने रोष प्रकट किया।
समिति के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बैठक में कहा कि हाईकोर्ट की जयपुर बैंच में चल रहे केस में 26 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी के एसई गुरनाम सिंह चौहान ने न्यायालय को बताया कि निर्माण समिति के पास भवन निर्माण की कोई तैयारी नहीं हैं। इस कारण कॉलेज का निर्माण नहीं हो पा रहा है। समिति के सदस्यों आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बगैर जांच किए ही इस तरह की रिपोर्ट न्यायालय के सम्मुख पेश की है। बैठक में बैठक में समिति के उपाध्यक्ष उदय पाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र लालगढिय़ा, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
श्रीगंगानगर. मेडिकल कॉलेज निर्माण समिति की बैठक में बोलते महेश पेड़ीवाल
प्रशासन से करेंगे प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग
बैठकमें जानकारी दी गई कि कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बैंक में संस्था का एकाउंट भी खुलवाया जा चुका है। इस खाते से निर्माण समिति के अध्यक्ष भवन निर्माण और इससे संबंधित व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग मद में राशि निकलवा सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर को निर्माण समिति के सदस्य जिला जज और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में यह मांग की जाएगी कि विधिक रूप से इन कार्यों की देखरेख के लिए प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए, जो निष्पक्ष रूप से सारे मामले की देखरेख करे।