धोखाधड़ी से 8 लाख के जेवर हड़पे
श्रीगंगानगर| धोखाधड़ीसे आठ लाख रुपए के जेवर हड़पने गाली गलोच के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जवाहर नगर के आशुतोष ने इस्तगासा में आरोप लगाया कि वंदना, वीना, रेणू, जितेंद्र शर्मा मोहित उर्फ शिव आदि ने झांसा देकर उससे मां के आठ लाख रुपए के गहने मंगवाए। बाद में जेवर लौटाने से मना कर दिया। आरोपियों ने उससे गाली गलोच भी की।