पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसद विभाग ने छापे मारकर जब्त किए 32 घरेलू सिलेंडर

रसद विभाग ने छापे मारकर जब्त किए 32 घरेलू सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| रसदविभाग की टीम ने बुधवार को शहर के 19 होटल ढाबों में छापे मारे और 32 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। रसद विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शहर से पहले टीम ने मंडियों में छापे मारकर घरेलू सिलेंडर जब्त किए थे। विभाग का यह अभियान कई दिनों से चल रहा है। जिला रसद अधिकारी हरभजनसिंह ने बताया कि प्रवर्तन स्टाफ सत्यप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्रपाल, देवेंद्र आसेरी, विनोद ढाल के दल ने विभिन्न होटलों ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्य में उपयोग करते हुए 32 सिलेंडर जब्त किए।