- Hindi News
- पार्षद पद के दावेदार श्राद्धों में ही देने लगे दशहरे और दीपावली की शुभकामनाएं
पार्षद पद के दावेदार श्राद्धों में ही देने लगे दशहरे और दीपावली की शुभकामनाएं
राज्य निर्वाचन आयोग ने पार्षद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी है। अब नगर परिषद एरिया में खर्च सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपए, नगर निगम में 20 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपए और नगर पालिका में 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दी है।
कईवार्डों के वोट इधर से उधर हुए : एसडीएमकार्यालय को बुधवार को आधा दर्जन शिकायतें मिली कि एक वार्ड के वोट दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए हैं। वार्ड-18, 17, 25, 26, 27, 32 33 की मतदाता सूची के प्रारूप में एक जगह के वोट दूसरी जगह जुड़ने की शिकायतें लोगों ने की है। निर्वाचन प्रकोष्ठ इसकी जांच करवा रहा है। प्रगणकों को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं।
उम्मीदवारों की चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई